Bhopal News: बुकिंग के लिए बना रखा था व्हाट्स एप ग्रुप, जांच के लिए मोबाइल भी जब्त

भोपाल। आईपीएल मैच के दौरान सट्टा बुक करते हुए दो व्यक्तियों को दबोचा गया। वह जिसकी आईडी से सट्टा बुक कर रहा था उसे भी भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने आरोपी बनाया है। यह कार्रवाई भोपाल शहर के बागसेवनिया थाना पुलिस ने की है। आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। वह सायबर क्राइम को भेजा जाएगा।
सट्टा बुक करने पर देते थे कमीशन
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पिपलिया पेंदे खां में सट्टा (Betting) बुक कर रहे थे। वहां मौजूद ग्राहक धरपकड़ के दौरान भागने में कामयाब रहे। जबकि पुलिस ने घेराबंदी करके अभिलाष मिश्रा पिता बृजेश मिश्रा (Brajesh Mishra) उम्र 30 साल और विवेक दांगी (Vivek Dangi) पिता खुमान सिंह दांगी उम्र 24 साल को दबोचा गया। आरोपी अभिलाष मिश्रा और विवेक दांगी बागसेवनिया स्थित पिपलिया पेंदे खां में रहते हैं। आरोपियों के कब्जे से ओप्पो कंपनी एक मोबाइल (Mobile) मिला। जिसमें 777ग्रांड एक्सचेंज (777 Grand Exchange) नाम की वेबसाइट खुली थी। इसी सट्टा खिलाने वाली वेबसाइट पर सट्टा बुक करने की आईडी भी थी। आरोपियों के कब्जे से नकदी 1500 रुपए भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सट्टा बुक करने की आईडी उन्हें बाबू पाटिल उर्फ अभिषेक (Babu Patil@Abhishek) ने दी थी। वह बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) में रहता है। उसे बाबू पाटिल चार—चार प्रतिशत का कमीशन देता था। सट्टे की बुक होने वाली रकम वह विनीत मालवीय को भेजता था। यह सबकुछ एक व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए चल रहा था। पुलिस ने सट्टे का मामला 316/26 दर्ज कर लिया है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश किया जाना बाकी है। पुलिस व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।