Dacoit Raised: एमपी के जंगलों में तलाश जारी, किसान का नहीं लगा अब तक सुराग

Share
Dacoit Raised
किसान अवधेश जिसको कुख्यात डकैत बबुली कौल ने 50 लाख रुपए के लिए अगवा किया

आईजी चंचल शेखर ने सतना में डाला डेरा, छोटे भाई को फोन करके मांगी 50 लाख रुपए की फिरौती

सतना। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के 6 लाख रुपए के इनामी कुख्यात डकैत (Satna Hardcore Dacoit) बबली कौल की तलाश में जंगलों की खाक छानी जा रही है। उसके एक सप्ताह पहले ही एक्टिव होने की मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी। इसके बावजूद सूचना पर पुलिस ने चौकसी नहीं बरती। नतीजतन, डकैत अपने साथियों की मदद से एक किसान को अगवा (Satna Kidnaping Case) कर ले गया।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद आईजी चंचल शेखर ने मैदान संभाल लिया है। एसपी सतना रियाज इकबाल और उनकी एक दर्जन टीमें इलाके की सर्चिंग कर रही है। अब तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। डकैत (Dacoit Babli Koul) के कई सदस्य धार कुंडी थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में सक्रिय थे। इस बात की स्थानीय समाचार पत्रों में रिपोर्ट भी सामने आई थी। इसके बावजूद पुलिस ने ढील दी। नतीजतन, वह शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात बबली कौल के पांच सदस्य किसान अवधेश को अगवा कर ले गए। परिवार इतना दहशत में हैं कि उसने पुलिस से संपर्क भी नहीं किया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
खबर है कि बबली कौल के पांच सदस्य सबसे पहले हरसेड़ गांव में रहने वाले कल्लू कौल के यहां पहुंचे। उसके साथ मारपीट की गई। उसे कहा गया कि वह किसान अवधेश द्विवेदी के घर चले। कल्लू की मदद से अवधेश को आवाज लगाकर बुलाया गया। वह जैसे ही बाहर आया तो डकैतों ने उसे अपने काबू (Satna Kidnapping Case) में ले लिया। उसको अगवा करने के बाद उसके ही मोबाइल से छोटे भाई रुपेश को फोन किया गया। परिवार से कहा गया कि वह 50 लाख रुपए (Extortion Money) दे और अवधेश को ले जाए। इस बात की पुलिस को सूचना देने से रोका गया। परिवार पैसों के इंतजाम में यहां—वहां भटकने लगा तो जानकारी पुलिस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर ने फांसी लगाई 

यूपी पुलिस से भी मदद मांगी
खबर मिलने के बाद आईजी चंचल शेखर वहां पहुंच गए। वे स्वयं धार कुंडी थाने में बैठे रहे। एसपी रियाज इकबाल और उनकी टीम डकैत जिन रास्तों से आए थे उस पर सर्चिंग करते हुए रवाना है। अब तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। बारिश की वजह से यह सर्चिंग भी प्रभावित हो रही है। परिवार में पत्नी मुन्नी समेत अन्य रिश्तेदारों का भरोसा जीतने का पुलिस प्रयास कर रही है। दरअसल, कई जानकारियां ग्रामीण पुलिस को नहीं दे रहे है। इस कारण सर्चिंग में पुलिस को परेशानी आ रही है।

Don`t copy text!