Bhopal Rape Case: भविष्य बताने वाली कंपनी के मैनेजर के बिगड़े भाग्य

Share

झांसा देकर लिव इन में उत्तर प्रदेश में रखा, दूसरी शादी की पोल खुली तो पीड़ित पहुंची थाने

Bhopal Rape Case
सां​केतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) भविष्य बताने वाली एक कंपनी के मैनेजर के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Rape Case) का मामला दर्ज हुआ है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। आरोपी ने जहां काम करता था

उस कंपनी (Bhopal Astrologer Company Rape Case) की ही महिला कर्मचारी को झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। यह सिलसिला 2015 से चल रहा था। यहां तक कि आरोपी उसको लिव इन (Bhopal Live In Relation Case) में भी रखा हुआ था। इधर, अशोका गार्डन थाना पुलिस ने भी बलात्कार (Bhopal Rape Case) का मामला दर्ज किया है।

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार घटना विद्या नगर की है। यहां कंपनी का कार्यालय था। पीड़ित युवती भेल की रहने वाली है। आरोपी संतोष पांडे (Santosh Pandey) है जो कंपनी में मैनेजर था। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ी थी कि उनमें शारीरिक संबंध बन गए। दोनों के बीच पहली बार शारीरिक संबंध 2015 में एस्ट्रोलॉजी कंपनी के दफ्तर में ही बने थे। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करने के लिए राजी है। इतना ही नहीं आरोपी संतोष पांडे युवती को अपने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Hindi News) स्थित प्रतापगढ़ (Pratapgarh Hindi News) जिले भी ले गया।

यहां उसका पुश्तैनी मकान भी है। यहां लंबे अरसे तक दोनों लिवइन में रहे। इस बीच युवती को भनक लगी कि वह किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा है। इस कारण वह उससे दूर भी रहने लगा। इसके बाद महिला थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मामले में 376/2/एन/506 (अधीनस्थ कर्मचारी से कार्यालय में बलात्कार करने और धमकाने) की धारा लगाई है।  पुलिस का कहना है कि संतोष पांडे की गिरफ्तारी के बाद दूसरा पक्ष मालूम हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग से बलात्कार

इधर, अशोका गार्डन थाना पुलिस ने सौरव (Saurav) नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 376/506 (बलात्कार करने और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला (Bhopal House Wife Rape Case) इलाके में किराए से रहती है। उसका पति बिजली सुधारने का काम करता है। आरोपी सौरव और पीड़ित महिला एक ही अपार्टमेंट में रहते है। इस अपार्टमेंट का शौचालय बाहर होने के कारण उसको घर से निकलकर जाना पड़ता था। वह जब शौचालय जा रही थी तभी मौका पाकर आरोपी सौरव शौचालय में घुस गया।

यहां उसने धमकी देकर उससे ज्यादती की। पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 मई की रात 8 बजे की है। जिसकी एफआईआर दर्ज कराने पीड़िता पति के साथ 24 की दोपहर आई थी। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त पति घर पर नहीं था।

अपील
क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए।

इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने पीट-पीटकर पत्नी की पसलियों में दिला दिया दर्द
Don`t copy text!