Bhopal Cop News: जिसको पुलिस और नेता पहचानते थे, उसको शहर जानने लगा

Share

Bhopal Cop News: भाजयुमो के एक नेता के साथ चार दिन पहले हुआ था डीजे बजाने को लेकर विवाद, ताजा वीडियो वायरल होने पर नपे

Bhopal Cop News
यह है वह वीडियो जिससे ली गई तस्वीर में टीआई केक काटने के बाद उसको खिलाते नजर आ रहे हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Cop News) टीटी नगर थाने से मिल रही है। यहां के थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा को पुलिस के अफसरों ने लाइन हाजिर कर दिया। इससे पहले उनका थाने के भीतर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ था। थाना प्रभारी का चार दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता के साथ तीखी तकरार हुई थी। हालांकि वह घटना मीडिया में रिपोर्ट नहीं हुई थी।

अफसरों ने चुप्पी साधी

सोशल मीडिया में वायरल हए वीडियो में चार व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। जबकि दो लोग यह वीडियो बना रहे थे। वीडियो में एक व्यक्ति के केक काटने पर ताली बजाते हुए उसको थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा (TI Shailendra Sharma) बधाई दे रहे थे। इस वीडियो के बाद आनन—फानन में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि वीडियो में केक काट रहे व्यक्तियों का ब्योरा चल पड़ा। जिन्हें या तो नेताओं के साथ देखा गया था या फिर पुलिस के अधिकारी उनके आपराधिक रिकॉर्ड के चलते पहचानते थे। यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद मीडिया कवरेज भी किया गया। हालांकि द क्राइम इंफो इस वीडियो और सारे घटनाक्रम की पुष्टि नहीं करता है। इस पूरे घटनाक्रम में भोपाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

महकमे में दो गुट

Bhopal Cop News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

टीटी नगर टीआई शैलेन्द्र शर्मा पर हुई कार्रवाई के बाद दो गुटों में कार्रवाई को लेकर मंथन चल पड़ा है। दरअसल, टीआई के साथ हुई घटना से पहले उनका कुछ दिन पहले एक नेता के साथ चौहत्तर बंगले पर डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। उस दिन भी किसी व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था। ताजा वीडियो में हेमंत ठाकुर (Hemant Thakur) और ईशान उपाध्याय दिखाई दे रहे हैं। हेमंत ठाकुर के खिलाफ सट्टा—जुए की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा अड़ीबाजी और जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। ईशान उपाध्याय (Ishan Upadhyay) पर भी हबीबगंज थाने में केस दर्ज है। जन्मदिन गोविंद कुशवाहा (Govind Kushwaha) का था। यह पूरा मामला जांच का बनता था। लेकिन, उसको दूसरा रुप देकर घटनाक्रम को दबाया जा रहा है। जिससे एक गुट राजनीतिक दबाव में भेदभाव की कार्रवाई मान रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: कलियासोत डैम से निकले पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!