Bhopal News: सड़क दुर्घटना में टोल कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन का कैमरे की मदद से पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। भोपाल (Bhopal News) के देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क इलाके में हुई एक दुर्घटना में एक युवक की मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। जिस वाहन ने टक्कर मारी थी अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। दुर्घटना में टोल कंपनी के कर्मचारी की मौत हुई है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की तरफ से यह है दावा

परवलिया सड़क थाना पुलिस के अनुसार 01—02 जनवरी की दरमियानी रात लगभग पौने तीन बजे एक सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें एक युवक की मौत की सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर अहिरवार ने दी थी। परवलिया सड़क पुलिस मर्ग 01/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान मनोज मीना पिता विक्रम सिंह मीना उम्र 22 साल के रुप में हुई है। वह बैरसिया स्थित दिल्लोद गांव का रहने वाला था। वह टोल कंपनी में जॉब करता था। वह ड्यूटी से छूटकर अपने घर जा रहा था। तभी मुबारक पुर के नजदीक रंगीला ढ़ाबे के पास चार पहिचा वाहन ने मनोज मीना (Manoj Meena) की बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। जिसने एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल भेजा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन का पता वह जल्द पता लेगी। इस मामले की जांच एएसआई विनोद सिंह (ASI Vinod Singh) को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छोटे बेटे की शादी से पहले परिवार को सदमा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Dilip Buildcon Raid
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!