MP Police Gossip: राजधानी का कप्तान बनने कसरत शुरु

Share

MP Police Gossip: शहर का जानकार या राजनीतिक फनकार, दो अफसर बजा रहे हैं एक बंगले की बीन

MP Police Gossip
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Police Gossip) की राजधानी भोपाल के गृह मंत्रालय से आने वाले सोमवार के बाद पुलिस विभाग में बहुत ज्यादा प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है। यह सारी कवायदें लगभग पूरी हो चुकी है। सर्जरी पदोन्नति और क्रमोन्नति के हिसाब से भी की जा रही है। इसके अलावा जिलों में भाजपा संगठन के नेताओं और विधायकों से भी राय ली गई है। राय कहे या फिर शिकायतें जिसमें कुछ उलटफेर होने की भरपूर संभावना है।

झीलों की नगरी में इस्तकबाल

इन तबादलों के बीच सबसे ज्यादा चौका देने वाला नाम भोपाल शहर डीआईजी का हो सकता है। उनकी जगह अगला डीआईजी कौन पर तो हर कोई अपने हिसाब से गणित लगा रहा है। बहरहाल, दो अफसरों की नूरा कुश्ती काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह दोनों अफसर एक मंत्री के रिश्तेदार के जरिए बहुत पहले से चौसर फैला भी चुके थे। आपको सिर्फ इशारा इतना ही दे सकते हैं कि यह नाम भोपाल के लिए नया नहीं होगा। हालांकि देखना यह होगा कि वे रेंज के अफसर से कैसे पटरी बैठाते हैं।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

आईपीएस में जांगिड़ कौन

इन दिनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर जांगिड़ सुर्खियों मेें हैं। उन्हें आईएएस एसोसिएशन के एक व्हाट्स एप ग्रुप से रिमूव भी कर दिया गया है। दरअसल, उन्होंने आईएएस लॉबी की भीतरखाने की बातें बोल दी थी। यह बातें धीरे से मीडिया में लीक भी हो गई। जिसके बाद एमपी से लेकर दिल्ली में भूचाल आ गया। इन्हीं भूचालों को देखकर आईपीएस लॉबी भी सक्रिय हो गई। अफसरों ने एक—एक करके संभावित जांगिड नाम वाले आईपीएस अफसरों के नाम गिनाना शुरु कर दिए। हालांकि यह सारी बातें बंद कैबिन में हो रही थी। इसलिए बात कानाफूसी में ही सीमित करना पड़ रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: एसपी ऑफिस का डाकिया पांच दिन बाद थाने पहुंचा
Don`t copy text!