Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Share

Bhopal News: फंदे से उतारकर प्रायवेट अस्पतालों में भटकता रहा परिवार, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। घर में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या (Suicide Case) की है। फंदे से उसका शव उतारकर परिजन विधाता और पीपुल्स अस्पताल लेकर भटकते रहे। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देहात (Bhopal News) के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बेटी ने जिद की तब पता चला

सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने 17 फरव​री की रात लगभग ग्यारह बजे एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मृतक के पिता विजय कुमार लोधी ने दी थी। शव की पहचान वीरेंद्र कुमार लोधी पिता विजय कुमार लोधी उम्र 31 साल के रूप में हुई हैै। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तारा सेवनिया का रहने वाला है। वीरेंद्र लोधी (Virendra Lodhi) मजदूरी करता हैं। वह शराब पीने का आदी था। घटना वाली रात वह शराब के नशे में घर आया था। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। रात अचानक उसकी चार साल की बच्ची पिता के साथ सोने की जिद करने लगी। वीरेंद्र के कमरे में उसका भाई बच्ची को लेकर गया। दरवाजा अंदर से बंद था। कुंदी तोड़कर दरवाजा खोला तो साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। परिजन उसे उतारकर विधाता अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीपुल्स अस्पताल जाने के लिए बोला। पीपुल्स अस्पताल वालों ने उसे हमीदिया अस्पताल भेज दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 5/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: स्कूल संचालक को लूटने के बाद अकाउंटेंट को भी ठगा

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!