Accident : पन्ना में खाई में गिरी जीप, एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत

Share

4 महिलाओं ने मौके पर ही तोड़ा दम, एक की अस्पताल में मौत

सांकेतिक फोटो

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात पन्ना-ककरहटी रोड पर हुआ। जब एक अनियंत्रित जीप पुलिया से सीधे खाई में जा गिरी। ककरहटी के रहने वाले महेश गुप्ता का परिवार सतना से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी महेश ही चला रहा था। उसने ककरहटी के पास वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वो सीधे खाई में जा गिरी। जीप में सवार 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला को रीवा रैफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया।  परिवार की चार महिलाओं- मुन्नी गुप्ता (50), अंजू गुप्ता (40), ज्योति गुप्ता (35) और बद्दी गुप्ता (35) – की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य- पूजा गुप्ता- ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक मनोज गुप्ता नाम के सदस्य का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लव मैरिज के बाद पति ने किया था सुसाइड
Don`t copy text!