PUBG खेलते-खेलते हुआ इतना Excited कि चली गई जान, जानिए कैसे हुई मौत

Share

देशभर में चिंता का विषय बना PUBG, खेलते-खेलते अब जाने लगी जान

मृतक फुकरान का गमगीन परिवार

नीमच। अगर आपको या आपके किसी करीबी को PUBG खेलने की आदत है तो अब सावधान हो जाइए। मोबाइल और कंप्यूटर पर खेला जाने वाला ये गेम जानलेवा साबित होने लगा है। मध्यप्रदेश के नीमच से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसमें PUBG की वजह से एक 16 साल के लड़के की जान चली गई। मृतक की पहचान फुकरान कुरैशी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि फुकरान दिन में कई घंटे PUBG खेलता रहता था। PUBG खेलने की यहीं लत उसके लिए जानलेवा साबित हुई।

घटना 28 मई को फुकरान रोज की तरह घर पर मोबाइल में PUBG खेल रहा था। अचानक ही वो गेम खेलते-खेलते बेहोश हो गया। उसे इस हालत में देखकर उसके माता-पिता खबरा गए। उन्होंने फुकरान को होश में लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहे। जिसके बाद वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने फुकरान की पल्स चैक की तो पता चला वो नहीं चल रही है। डॉक्टर्स ने फुकरान की पल्स वापस लाने की तमाम कोशिशे की। लेकिन वो असफल रहे और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डॉ अशोक जैन

जिसके बाद डॉक्टर्स ने फुकरान के माता-पिता से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बेहोश होने के पहले करीब 3 घंटे से फुकरान PUBG खेल रहा था और अचानक वो गिर पड़ा। डॉ अशोक जैन ने बताया कि फुकरान की मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है।

डॉ अशोक जैन के मुताबिक PUBG खेलते-खेलते फुकरान इतना उत्तेजित (Excited) हो गया कि उसके दिल ने धड़कना ही बंद कर दिया। उसे कार्डिएक अरेस्ट हो गया। जब उसके माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी पल्स चलना बंद हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:   चार Boyfriend घुमाने के बाद युवती ने की शादी, सुहागरात पर 'गिफ्ट' मिली तबाही

PUBG की वजह से फुकरान के अभिभावकों ने उसे खो दिया है। डॉ अशोक जैन ने लोगों से अपील की है PUBG न खेलें। उन्होंने सरकार से PUBG पर वैन लगाने की मांग की है। वहीं माता-पिता से अपील की है कि वो बच्चों पर नजर रखे कि कही वो PUBG तो नहीं खेल रहे है।

Don`t copy text!