Delhi Crime : 22 साल युवती को दो सगे भाईयों ने बनाया बंधक, 4 दिन तक करते रहे दुष्कर्म

Share

पीड़िता के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। छोटे शहरों से अक्सर युवक-.युवतियां काम की तलाश में देश की राजधानी दिल्ली पहुंचते है। लेकिन कई बार दरिंदों की युवतियां हवस का शिकार बन जाती है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर से 22 साल की एक युवती काम नौकरी ढूंढ़ने दिल्ली पहुंची थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वो गैंगरेप का शिकार हो जाएगी।

16 जून को युवती निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। 17 जून को वो रिक्शे से लाजपत नगर आ गई। जहां उसका परिचय भरत और शत्रुघन नाम के दो सगे भाईयों से हो गया। दोनों ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ घर ले गए।

घर ले जाकर आरोपियों ने युवती को बंधक बना लिया। 4 दिन तक आरोपी बारी-बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इस दौरान युवती के साथ दरिंदों ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पल-पल मरती पीड़िता किसी तरह दरिंदों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई।

पीड़िता सीधे पुलिस थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दोनों सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:   ट्रिपल मर्डर की दो वारदातों से हिला महाराष्ट्र, धारदार हथियारों से हुई हत्याएं
Don`t copy text!