Corona Virus: चीन के जिस डॉक्टर ने किया था खुलासा उसकी हुई मौत

Share

चीन की सरकार ने खुलासा करने वाले डॉक्टर के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा

Corona Virus
यह है डॉक्टर ली विंग वियांग जिन्होंने वुहान शहर से दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस का सबसे पहले सोशल मीडिया में खुलासा किया था।

दिल्ली। (Corona Virus News) कोरोना वायरस (Corona Virus) तो आपको पता ही होगा। यह वायरस चीन (China) के वुहान (Vuhan) शहर से पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसको लेकर WHO ने एडवायजरी जारी के चेतावनी भी दी है। भारत—नेपाल समेत कई अन्य देशों ने अपने ना​गरिकों को वहां से निकालने का काम भी शुरु कर दिया है। इस वायरस के आतंक की चिंता उस वक्त हुई जब वुहान के डॉक्टर ने इसके बारे में दुनिया के सामने खुलासा किया था। वे खुद इस वायरस से संक्रमित हो गए थे। खुलासे के बाद चीन सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। इन सबके बीच खबर है कि डॉक्टर ने गुरुवार—शुक्रवार की दरमियानी रात दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार इस वायरस का खुलासा डॉक्टर ली वेनलियांग ने किया था। उन्होंने वायरस की गंभीरता को बताते हुए एक वीडियो बनाया था। यह ​वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ था। धीरे—धीरे फैले इस वीडियो की वजह से दुनिया की नजर चीन के वुहान शहर में जाकर टिक गई। डॉक्टर ली वेनलियांग आंखों के डॉक्टर थे। वे वुहान के व्हिस्लब्लोअर भी थे। उनकी वजह से वहां के सरकार की बड़ी फजीहत हुई थी। उनकी मौत के बाद चीन में भ्रष्टाचार विरोधी संस्था ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मौत के इस पूरे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। ली वेनलियांग ने दिसंबर, 2019 में ही इस वायरस को लेकर चेता दिया था। यह उन्होंने वी—चैट एप की मदद से उजागर किया था।

यह भी पढ़ें:   Rahul Gandhi News: मुझे अडाणी के मुद्दे पर सवाल पूछने से रोकने के लिए साजिश: राहुल गांधी

क्या है वायरस
चीन में कोरोना वायरस की वजह से 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस को संक्रमण वाली श्रेणी में रखा गया है। जुकाम के लक्षण इसमें दिखते है। इसे रोकने के लिए कोई टीका नहीं बन सका है। यह वायरस कहां पैदा हुआ और फैला कैसे इसको लेकर कोई ठोस रिसर्च सामने नहीं आई है। लेकिन, बताया जा रहा है कि यह परमाणु परीक्षण के दुष्प्रभाव की वजह से पैदा हुआ है। सबसे पहले यह वायरस मछली के रास्ते इंसानों में फैला।

 

Don`t copy text!