Mashup : सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने फोड़ दिए बसों के कांच

Share

सड़क पर पढ़ी जा रहीं थी नमाज, तेज रफ्तार होंडा सिटी ने मारी टक्कर

टक्कर मारकर भागती कार के पीछे दौड़ते लोग

नई दिल्ली। शांति और सद्भाव के त्यौहार ईद के दिन देश की राजधानी दिल्ली में हंगामा हो गया। एक मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। इसी बीच तेज रफ्तार कार गलियों से गुजरती हुई गायब हो गई। गुस्साई भीड़ ने डीटीसी की बसों को निशाना बनाया। बसों में तोड़फोड़ की गई। माहौल की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शांति व्यवस्था बनाई गई। इस सारे हंगामे की वजह से जाम की स्थिति बन गई।

घटना जगतपुरी थाना क्षेत्र के खुरैजी इलाके की है। जहां एक मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ी जा रहीं थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होंडा सिटी ने दो लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद कार चालक कार लेकर भाग निकला। कार को भगाते हुए ले जाने का एक सीसीटीवी फुटैज भी सामने आया है। जिसमें कार तंग गलियों से गुजरती हुई नजर आ रहीं है और उसके पीछे लोग भागते नजर आ रहे है। घटना के बाद समुदाय विशेष के लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि इस हादसे में करीब 17 लोग घायल हुए है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई भी घायल नहीं मिला है।

गुस्साई भीड़ ने की बसों में तोड़फोड़

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हालात पर काबू पा लिया गया है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। हालांकि हंगामे की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नमाजियों से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं आरोपी कार चालक की तलाश की जा रहीं है।

यह भी पढ़ें:   Indo-Nepal Border Dispute: नई संसद भवन उदघाटन कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित हुआ

वहीं ईद के दिन कश्मीर घाटी में भी पत्थरबाजों ने माहौल खराब किया है। सुरक्षा बलों पर एक बार फिर पत्थरबाजी की गई है। पुलवामा में आतंकियों ने एक महिला की हत्या कर दी है।

Don`t copy text!