Bhopal News: बेटे की मौत से दुखी मां ने खाया जहर

Share

Bhopal News: इकलौते बेटे की सड़क हादसे में चार महीने पहले हुई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला ने दो दिन पहले सल्फास खा (Bhopal Poison Case) लिया था। वह चार महीने पहले इकलौते बेटे की मौत के बाद से दुखी चल रही थी। पुलिस मामले को खुदकुशी (Bhopal Suspicious Death) का प्रकरण मान रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पी​डब्ल्यूडी से पति रिटायर

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 6 अगस्त की शाम लगभग सात बजे गायत्री अस्पताल से डॉक्टर राय ने मौत की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 25/21 दर्ज कर जांच शुरु की। मृतका की पहचान छाया दोमने (Chaya Domne) पति नारायण दोमने उम्र 49 साल के रुप में हुई। वह राजीव नगर इलाके में रहती थी। परिजनों ने उसको जहर खाने (Woman Poison Died News) के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया था। मामले की जांच कर रहे एएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि छाया दोमने ने 4 अगस्त को सल्फास खाया था। परिवार मूलत: बैतूल का रहने वाला है। पति नारायण अरेरा हिल्स स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर हैं।

बेटी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की

जांच में पता चला है कि छाया दोमने के बेटे निश्चल दोमने का एलएनसीटी कॉलेज के पास अप्रैल, 2021 में दुर्घटना हुई थी। जिसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह इकलौता बेटा था। बेटी भी पीपुल्स अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी है। पति इसी साल जून, 2021 में रिटायर हुए थे। गायत्री अस्पताल से शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पांच साल में शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी
Don`t copy text!