Political Drama : भारी पड़ा पुलिस को चकमा देना, पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह गिरफ्तार

Share

धोखे से की मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचने की कोशिश, आमने सामने हुए बीजेपी-एनएसयूआई के कार्यकर्ता

टीटी नगर थाने में बैठे पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के घेराव की कोशिश कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ 9 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्रनाथ सिंह पर ड्रामा (Political Drama) करना भारी पड़ गया। कार्यकर्ताओं के साथ सुरेंद्रनाथ सिंह कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस को चकमा दे दिया। जिसके चलते उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा एवं चक्काजाम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिया चकमा

भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत उन्हें रोशनपुरा चौराहे पर धरना –प्रदर्शन करना था। भाजपा के कार्यकर्ता शाम के वक्त रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए और धरना शुरु कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस की तरफ कूच करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बेरिकेट्स लांघने की नौटंकी (Political Drama) करीब एक घंटे तक चली।

इसी दौरान सुरेंद्रनाथ सिंह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे रास्ते से सीएम हाउस के लिए रवाना हो गए। भाजपा कार्यकर्ता मालवीय नगर होते हुए, राजभवन, रविंद्र भवन से पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंच गए।

आमने-सामने हुए कार्यकर्ता

मानस भवन तक पहुंच गए थे भाजपा कार्यकर्ता

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर एनएसयूआई ने मानस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया था। मुख्यमंत्री कमलनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सीएम कमलनाथ कार्यक्रम में पहुंचे ही थे कि दूसरी तरफ से भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गए। जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। पुलिसकर्मियों के साथ भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की। जिसके बाद सुरेंद्रनाथ सिंह समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया

यह भी पढ़ें:   आ गई कोरोना की वैक्सीन, इस देश के लोगों को सबसे पहले लगेगा टीका

बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है. न किसानों का कर्ज माफ हुआ है, न बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है. इस सरकार ने जितने वादे किए थे उनमें से कुछ भी पूरा नहीं कर रही है.

 

Don`t copy text!