Raipur Crime: महिला ने खुद को लगाई आग, 90 फीसदी झुलसी

Share

मायके वालों का आरोप दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित इसलिए तंग आकर महिला ने घातक कदम उठाया

Chattisgarh Crime
सांकेतिक फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Crime) की राजधानी रायपुर (Raipur Crime) में एक महिला ने आत्मदाह (Suicide Attempt) करने का प्रयास किया। उसने खुद को आग के हवाले कर दिया था। वह लगभग 90 प्रतिशत झुलसी है। उसको गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने ससुराल वालों पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित (Raipur Dowry Case) करने का आरोप लगाया है।

घटना छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh Crime) की राजधानी रायपुर (#Raipur Crime) शहर के माना थाना क्षेत्र बस्ती की है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया किरण दुबे 45 (Kiran Dubey Suicide Case) साल की शादी 2006 में इसी गांव के एक युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। किरण की शादी में ससुराल वालों की जो भी मांगे थी वह पूरी कर दी गई थी। फिर भी शादी में रिश्तेदारों के सामने कुछ नहीं दिया का रोना रोते रहे। शादी से पहले दामाद हलवाई का काम करता था। शादी के कुछ महीने बाद ही उसने वह काम छोड़ दिया। उसी समय किरण गर्भ से थी। पति की काम के प्रति लापरवाही को लेकर किरण कुछ भी बोलती थी तो वह उसे मारता था। इसकी जानकारी किरण ने परिजनों को दी थी। उसकी हालत को देखते हुए उसके दोनों बच्चों के समय मायके में ही उसकी डिलीवरी कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री की शाराब और शवाब वाली पार्टी क्यों सुरखियों में आई

यह भी पढ़ें:   Chhattisgarh Crime: गृहमंत्री बैठक ले रहे थे, उधर लुटेेरे क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर लूट रहे थे
इतना सब करने के बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए ताना मारते थे। उसके साथ मारपीट तक की जाने लगी। इन सब बातों से परेशान होकर वह मायके आकर रह रही थी। जब से वह मायके आई थी उदास सी रहने लगी थी। परिजनों के कुछ पूछने पर रोने लगती थी। किरण ने शुक्रवार को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसको बचाने का प्रयास किया। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। किरण जीवन और मौत से जंग लड़ रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसके बयान पुलिस नहीं ले सकी है।
Don`t copy text!