Delhi Shot: Tik Tok वीडियो बनाने का विवाद गोलियां चली

Share

गोलियों के छर्रे से चार युवक जख्मी अस्पताल में भर्ती

 

Delhi Tik Tok Crime
सांकेतिक चित्र

दिल्ली। शादी में टिक टॉक वीडियो (Tik Tok Video) बनाने से शुरू हुआ विवाद गोलीबारी (Delhi Shot) में तब्दील हो गया। मामला देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Crime) के अगर नगर इलाके में तेल वाला डिपो के पास का है। गोलीबारी में चार जख्मी है। जिन्हें अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करा दिया है। पुलिस ने इस मामले में सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना दिल्ली (#Delhi Crime) के प्रेम नगर इलाके में एक शादी समारोह से शुरू हुई थी। आरोपियों से हुई पूछताछ में हमले की वजह पता चली है। आरोपियों ने बताया कि टिक टॉक वीड़ियो बनाने के दौरान विवाद से शुरू हुआ था। पुलिस को सोमवार रात करीब दस बजे अगर नगर के तेल वाला डिपो के पास चार युवकों को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घायलों में रवि शर्मा 25 साल, हिमांशु पाल 23 साल, संजीव कुमार 21 साल और राजेंद्र (46) हैं। जख्मी व्यक्तियों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर की रात प्रेम नगर में एक शादी समारोह था। उस दौरान सब नाच गा रहे रहे थे। तभी सारे लड़के डीजे पर डांस कर रहे थे। जहां वे टिक टॉक वीडियो भी बना रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने इसका विरोध किया था। आरोपी पक्ष के एक युवक की इन्होंने पिटाई कर दी थी। विवाद के चलते शादी में मौजूदा लोगों ने सभी को शांत कराकर समझा बुझाकर अलग कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Video : महिला की बहादुरी से पकड़ा गया लुटेरा, पब्लिक ने कर दी जमकर ठुकाई

अगले दिन तीनों अरोपी हिमांशु और रवि के घर पहुंचे थे। दोनों के घर पर नहीं होने पर वह उनकी मां के साथ गाली—गलौज और बेटों को जान से मारने की धमकी देकर आ गए थे। घटना वाली रात सोमवार को चारों अगर नगर पहुंचे। जहां बाइक से आए तीनों आरोपियों में से एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था। आरोपी फायरिंग करके फरार हो गए थे। गोली चलाने की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Don`t copy text!