Bhopal News: शक्ति बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर

Share

Bhopal News: ट्रॉली समेत वाहन पलटा, तीन व्यक्ति दबने से बुरी तरह जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लापरवाही से यात्री बस चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी गई। टक्कर लगने के बाद ट्रेक्टर पलट गया। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके में हुआ है। जिसमें तीन व्यक्ति दब गए। पुलिस ने टक्कर मारने वाले शक्ति बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शक्ति बस ने पीछे से मारी थी टक्कर

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 09 जुलाई की शाम लगभग चार बजे भूरी पठार मोड के पास हुई थी। ट्रैक्टर (Tractor) एमपी-40-एए-4434 को दिग्विजय सिंह मीणा (Digvijay singh Meena) पिता दीवान सिंह मीणा उम्र 35 साल चला रहे थे। वे विदिशा (Vidisha) जिले के नटेरन थाना क्षेत्र स्थित आमखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके ट्रैक्टर में मामा ससुर गोरेलाल और ममेरा साला गौरव मीणा (Gaurav Meena) बैठे थे। ट्रैक्टर गोरेलाल का है। यह सभी महुआखेड़ा जा रहे थे। शक्ति बस सर्विस (Shakti Bus Service) एमपी-04-वायएस-2372 के चालक ने पीछे से टक्कर मारी थी। घायलों को बैरसिया में स्थित आयु अस्पताल (Ayu Hospital) में भर्ती कराया है। बैरसिया थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 09 जुलाई की रात प्रकरण 420/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वेटरनरी अस्पताल के कर्मचारी ने जहर पिया
Don`t copy text!