Bhopal News: जेल में बंद निगरानी बदमाश ने समझौता नहीं करने पर धमकाया

Share

Bhopal News: एक पखवाड़े चली जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, पहले से दर्ज करा चुका है पीड़ित दो एफआईआर

Bhopal News
फोन पर धमकाने का सांकेतिक चित्र

भोपाल। रंजिश के चलते चाकू मारने फिर दर्ज एफआईआर में समझौता नहीं करने पर अपहरण करने वाले कुख्यात बदमाश ने जेल के भीतर से धमकी पहुंचाई। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। जिसकी एक पखवाड़े तक चली जांच के बाद पुलिस ने एक ही आरोपी के खिलाफ एक साल में तीसरा प्रकरण दर्ज किया है।

थाने में दो मामले पहले से थे दर्ज

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार प्रशांत डोंगरे उर्फ सोनू (Prashant Dongre@Sonu) पिता अशोक डोंगरे उम्र 37 साल ने इस संबंध में शिकायत 30 अप्रैल को दर्ज कराई थी। वह अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) बस्ती में रहता है। उसने बताया कि उसके पास एक फोन आया था। आरोपी ने अपना नाम नहीं बताया। लेकिन, उसका कहना था कि नीरज मिश्रा (Neeraj Mishra) ने संदेश दिया है कि वह पूर्व में दर्ज अपहरण के प्रकरण में समझौता करें। यदि वह उसकी जमानत में विरोध दर्ज करेगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। प्रशांत डोंगरे के आवेदन के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग (Audio Recording) भी पेश की गई थी। जांच में पता चला कि जिसने फोन किया वह नीलेश कामले उर्फ अंशुल  पिता सोनाजी कामले उम्र 28 साल है। वह मूलत: महाराष्ट्र के परवगी जिले के गंगाखेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अभी नीलेश कामले उर्फ अंशुल (Nilesh Kamle@Anshul) टीटी नगर (TT Nagar) स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहता है। पुलिस को जांच में पता प्रशांत डोंगरे को चाकू मारने की वारदात 18 जनवरी, 2025 को हुई थी। उस हमले में नीरज मिश्रा के अलावा सोनू एंजिल (Sonu Angel) भी शामिल था। यह प्रकरण अभी अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर सोनू एंजिल ने अपने साथियों की मदद से प्रशांत डोंगरे का अपहरण भी कराया था। उससे मारपीट करके जबरिया कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए थे। इस मामले में कोर्ट (Court) के आदेश पर 23 जुलाई, 2025 को प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी मामले में सोनू एंजिल और नीरज मिश्रा जेल में बंद हैं। कमल नगर थाना पुलिस ने ताजा घटनाक्रम को लेकर 13 मई की शाम आरोपी नीरज मिश्रा और नीलेश कामले उर्फ अंशुल के खिलाफ प्रकरण 189/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नीलेश कामले को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नंदन रिसोर्ट में विधवा से बलात्कार का आरोप

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!