Bhopal News: बॉल लगने पर चले लाठी—डंडे

Share

Bhopal News: बजरंग दल नेता और उसकी पत्नी समेत कई अन्य महिलाओं के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और अभद्रता करने का मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बॉल लगने के विवाद पर भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में बलवा हो गया। हमलावरों में बजरंग दल नेता, उसकी पत्नी समेत आधा दर्जन से अधिक महिलाएं शामिल थीं। जिन्होंने पीड़ित महिला के कपड़े फाड़कर उसको अर्द्धनग्र करके बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा।

गलती से लगी थी बच्चे की बॉल

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना पारस धाम कॉलोनी (Parasdham Colony) में हुई थी। पीड़िता की उम्र 41 साल है जो कि शादीशुदा है। उनके पति कारोबारी है। उनका बच्चा क्रिकेट खेल रहा था। तभी बॉल बजरंग दल (Bajrang Dal) के नेता नीरज साहू (Neeraj Sahu) की पत्नी पूजा साहू (Pooja Sahu) को लग गई थी। पूजा साहू ने पीड़िता के बेटे को तमाचा मार दिया। यह विवाद 13 मई की शाम लगभग छह बजे हुआ। जिसके कुछ देर बाद गाली-गलौज से शुरु हुआ विवाद बलवे में बदल गया। नीरज साहू ने घर के भीतर घुसकर पीड़िता को जमकर पीटा और सामान तोड़फोड़ दिया। इधर, उसके साथ मौजूद पत्नी पूजा साहू, रणवीर, भावना, रंजीत कौर समेत अन्य महिलाएं पीड़िता से झूम गई। इस कारण उसके कपड़े फट गए और वह जान बचाने घर के भीतर कमरे में बंद करके छुपी रही। छोला मंदिर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, गाली-गलौज, मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 406/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संपूर्ण घटनाक्रम का एक वीडियो (Video) भी बना है। जिसको जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई जगतपाल (ASI Jagatpal) कर रहे हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: भेल के रिटायर्ड इंजीनियर के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!