Bhopal Fraud News: डेयरी खोलना चाहते थे, बैंक अधिकारियों से पहचान का दिया था झांसा

भोपाल। लोन दिलाने का झांसा देकर एक किसान को ठग लिया गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) देहात क्षेत्र की गुनगा थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में आरोपी चिन्हित है। जिसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पीड़ित किसान है जिसको डेयरी खोलने के लिए लोन चाहिए था।
दूध डेयरी खोलने के लिए ले रहे थे लोन
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार भागीरथ गुर्जर पिता दीप सिंह गुर्जर उम्र 30 साल दौलतपुरा (Daulatpura) स्थित ग्राम बरेलाखेड़ा में रहते हैं। वे पेशे से किसान (Farmer) हैं और दूध डेयरी खोलना चाहते थे। भागीरथ गुर्जर (Bhagirath Gurjar) ने यह बात अपने परिचित से बोली थी। जिसके बाद उन्होंने ग्राम चंदेरी में रहने वाले रवि मीणा (Ravi Meena) से मुलाकात कराई। उसने कहा कि उसकी बैंक अधिकारियों से काफी पहचान हैं। वह उनका लोन भी मंजूर करा देगा। रवि मीणा ने ऐसा करने से पहले प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अगस्त, 2025 में उनसे ऑनलाइन 60 हजार रुपए ले लिए। लेकिन, काफी महीने तक भी किसान का लोन (Loan) मंजूर नहीं हुआ। जिसके बाद किसान ने अपनी दी हुई रकम वापस मांगी। आरोपी आजकल बोलकर उन्हें झांसा देता रहा। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। गुनगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13 मई को जालसाजी का प्रकरण 148/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई राम सिंह मीणा (SI Ram Singh Meena) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।