Bhopal News: शराब पीने की बुरी लत के चलते चार साल पहले पत्नी छोड़ चुकी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। मकान के भीतर दो दिन पुरानी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह नशा करने का आदी था। जिस कारण वह काफी तनाव में रहता था।
शराब की वजह से पत्नी भी छोड़कर चली गई
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में हुई है। यहां प्रदीप लौवंशी पिता गंगाराम लौवंशी उम्र 29 साल रहता था। वह सब्जी का ठेला लगाता था। प्रदीप लौवंशी (Pradeep Lovanshi) की साढ़े चार साल पहले शादी हुई थी। पत्नी छह महीना उसके साथ रही। वह शराब अधिक पीता था इस कारण उसे छोड़कर वह चली गई थी। उसके माता-पिता और बड़ा भाई शादी-पार्टी में काम करने जाते हैं। पूरा परिवार तीन दिन पहले ईटखेड़ी (Ithkhedi) स्थित खुशीलाल मैरिज गार्डन (Khushilal Marriage Garden) चला गया था। वहां से 13 मई की सुबह 11 बजे वापस लौटा तो प्रदीप लौवंशी फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव पुराना होने के कारण उससे काफी दुर्गंध भी आ रही थी। खुदकुशी की जानकारी उसके बड़े भाई भगवत सिंह लौंवशी (Bhagwat Singh Lovanshi) ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग 35/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उसे किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच एएसआई प्रेमनारायण (ASI Premnarayan) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।