Bhopal News: मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाईश देकर फंदा काटने के बाद उसकी जान बचाई

भोपाल। नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पत्नी की मौत से दुखी होकर पति ने भी छोला मंदिर इलाके में फांसी लगाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छोला मंदिर पुलिस ने युवक को बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
इस कारण पत्नी ने लगाई थी फांसी
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार आरती अहिरवार उर्फ रिंकी पति संजय अहिरवार उम्र 21 साल ने फांसी लगाई थी। जिसके बाद उसका पति संजय अहिरवार (Sanjay Ahirwar) उम्र 25 साल घर से निकल गया। वह पटेल मार्केट (Patel Market) के पास रेलवे पटरी (Railway Track) किनारे ढ़ाबे के पीछे शीशम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने लगा। यह जानकारी डायल-112 को मिली। जिसमें तैनात हवलदार रमेश यादव ने बिना देरी किए पेड़ पर चढ़ गया। उसने रस्सी काटी और पेड़ पर ही बैठाकर उसे लगभग एक घंटे तक समझाया। इस दौरान वहां पर एसआई एमडी अहिरवार (SI MD Ahirwar) समेत अन्य स्टाफ भी पहुंच गया था। रेसक्यू को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों की सूझबूझ को लेकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया है। परिवार शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) में रहता है। परिवार मूलत: सागर (Sagar) जिले का रहने वाला है। यहां मजदूरी करने परिवार आया था। नवविवाहिता अपने पति और ससुराल के लोगों के साथ रहती थी। मामले की जांच एसआई खुमान सिंह (SI Khuman Singh) कर रहें है। जांच में पता चला है कि नवविवाहिता अपने कम वजन की वजह से तनाव में रहती थीं। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर लिया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।