Bhopal News: एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज, नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया, चार लोगों को गंभीर चोटें आईं

भोपाल। दोनों गुटों के बीच खुलकर लाठी-डंडों के अलावा तलवारों का इस्तेमाल किया गया। दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके में हुआ है। हमले में चार लोग गंभीर रुप से जख्मी है। पुलिस ने इस मामले में उभयपक्षीय प्रकरण दर्ज करके दोनों गुटों के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुरानी रंजिश के चलते मचा कोहराम
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार वारदात आचार्य नरेंद्र देव नगर (Narendra Dev Nagar) में हुई थी। यहां हर्ष मीणा पिता जीवन मीणा उम्र 22 साल रहते हैं। वह मजदूरी करता है। उसके ही बाजू में नरेंद्र सिंह राजपूत पिता जगदीश राजपूत उम्र 33 साल रहता है। वह प्रायवेट नौकरी करता है। दोनों के बीच गणेश स्थापना के वक्त हुए विवाद से रंजिश चल रही है। उन्हीं बातों को लेकर हर्ष मीणा (Harsh Meena) और नरेंद्र सिंह राजपूत (Narendra Singh Rajput) का गुट आमने-सामने हो गया। हमले में बीच-बचाव करते वक्त हर्ष मीणा की बहन भावना मीणा (Bhawna Meena) , पिता जीवन मीणा (Jeevan Meena) और मां राधा मीणा (Radha Meena) को चाकू और तलवार लगने के कारण गंभीर रुप से जख्मी हैं। जबकि नरेंद्र सिंह राजपूत की तरफ से बीच-बचाव करते वक्त उसकी बहन रेखा राजपूत (Rekha Rajput) और पुष्पा राजपूत (Pushpa Rajput) जख्मी हुई हैं। ऐशबाग थाना पुलिस ने नरेंद्र सिंह राजपूत की शिकायत पर हर्ष मीणा, जीवन मीणा, लक्ष्मी मीणा, राधा मीणा, भावना मीणा, राहुल मीणा (Rahul Meena) और एक अन्य के खिलाफ प्रकरण 186/26 दर्ज किया है। वहीं हर्ष मीणा की शिकायत पर नरेंद्र राजपूत, रेखा राजपूत और पुष्पा राजपूत के खिलाफ प्रकरण 185/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।