Bhopal Gun Shot: पिता ने नाबालिग बेटे को मारी गोली

Share

Bhopal Gun Shot: निशाना चूकने के कारण बाल-बाल बचा, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पारिवारिक कलह के चलते एक नाबालिग को उसके ही पिता ने लायसेंसी बंदूक से गोली मार दी। चलाई गई गोली शरीर के नजदीक से निकलकर दीवार से टकराई। यह घटना भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी वारदात में इस्तेमाल लायसेंसी रायफल भी जब्त कर ली है।

पत्नी से मकान के किराए को लेकर हुआ था विवाद

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार शांति स्वरुप चौरसिया मूलत: ग्वालियर (Gwalior) के रहने वाले हैं। उनकी वहां पर मनिहारी की दुकान भी है। यहां एकतापुरी (Ektapuri) में भी उनका एक मकान है। जिसमें पत्नी और दो बच्चे भी रहते हैं। भोपाल में शांति स्वरुप चौरसिया (Shanti Swaroop Chaurasia) का एक अन्य मकान भी है। वह भोपाल-ग्वालियर आता-जाता रहता है। पत्नी और बच्चों के साथ उसकी नहीं बनती है। एकतापुरी वाले मकान में एक कमरा है जिसके ताले की चाबी लगाकर वह रखता है। वारदात 11 मई की रात लगभग 11 बजे हुई। आरोपी कार से घर पहुंचा। उसने भोपाल के ही एक अन्य मकान का किराया पत्नी से मांग लिया। पत्नी का कहना था कि वह उसको घर खर्च के लिए पैसा नहीं देता है। इसलिए उस मकान के किराए से वह काम चलाती है। इसके अलावा पति की कंजूसी के चलते नाबालिग बेटों को उनकी मां के साथ सिलाई भी करना पड़ता है। इसी कलह के चलते शांति स्वरुप चौरसिया से विरोध जताते हुए बेटे ने जवाब दे दिया। जिस कारण उसने अपने पास कार में रखी लायसेंसी रायफल  से गोली निकालकर बेटे को मारने के उद्देश्य से चला दी। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 213/26 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर के सामने रखा सामान उठा ले गए चोर 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!