Bhopal News: टक्कर मारने वाली कार चालक का नहीं मिला सुराग, शव पीएम के लिए भेजे गए

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में जख्मी छात्रा समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा के अलावा बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई है। छात्रा को कार ने टक्कर मारी थी। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मोटर साइकिल चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही पुलिस
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार वीआईपी रोड (VIP Road) पर 4 मई को सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें नेहा पिता लईक उम्र 22 साल जख्मी हो गई थी। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित नूर महल पाएगा के पास कॉलोनी में रहती थी। नेहा (Neha) कॉलेज की छात्रा थी। उसके साथ मोपेड (Moped) पर सहेली जिकरा खान (Ziqra Khan) भी सवार थी। मोपेड को कार (Car) ने टक्कर मारी थी। इधर, इलाज के दौरान 10 मई को नेहा की मौत हो गई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रखा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद उस प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जाएगी। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कई अन्य जगहों के खंगाले जा रहे हैं।
वयोवृद्ध किसान समेत दो व्यक्तियों ने दम तोड़ा
बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हुई। पुलिस ने 87 वर्षीय शैतान सिंह ठाकुर (Shaitan Singh Thakur) किसानी का काम करते थे। वे रायसेन (Raisen) जिले में रहते थे। वे 5 मई को शादी में शामिल होने बैरसिया कस्बा आए थे। तभी उन्हें मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान 10 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह रज्जू कुशवाहा (Rajju Kushwah) पिता रामप्रसाद कुशवाहा उम्र 48 साल की मौत हो गई। वे किसानी का काम करते थे और ग्राम बोरासा में रहते थे। उन्हें 8 मई को मोटर साइकिल ने ललरिया गांव के पास पैदल सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी थी। उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां 10 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया। बैरसिया पुलिस ने दोनों सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत के मामले में मर्ग 36—37/26 कायम कर लिया है। इस मामले के आरोपी वाहन चालकों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।