Bhopal Cyber Fraud: आईसीआईसीआई सिक्योरिटी कंपनी की मैनेजर के साथ धोखाधड़ी

Share

Bhopal Cyber Fraud: पहले पीड़ित के खाते में 160 रुपए का लाभांश बताकर डाला फिर छह घंटे के भीतर में एक लाख, 86 हजार 868 रुपए आधा दर्जन खातों में ट्रांसफर कराए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ एक लाख, 86 हजार, 868 रुपए की सायबर धोखाधड़ी हुई है। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में उन्होंने सायबर सेल की राष्ट्रीय हेल्प लाइन से मदद मांगी थी। जिसके बाद उनका मामला शाहपुरा थाने में पहुंचा दिया गया। पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

छह किस्तों में पैसा जमा करवाया

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार यह फर्जीवाड़ा 1 मई को हुआ था। शिकायत भावना रमपुरया पिता रामदास रमपुरया ने दर्ज कराई है। वह दाना पानी रोड पर प्रियदर्शिनी अधिष्ठान (Priyadarshini Adhishthan)  में रहती हैं। भावना रमपुरया (Bhavna Rampuria) मालवीय नगर (Malviya Nagar) स्थित आईसीआईसीआई सिक्योरिटी कंपनी (ICICI Security Company) में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास व्हाट्स एप पर कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने क्वाईन बेस प्लेटफार्म (Coinbase Platform) की तरफ से एक प्रस्ताव दिया। उसने कहा कि यदि वह ऑनलाइन प्रोफाइल बनाती है तो उन्हें लाभ होगा। ऐसा करने पर उन्हें जालसाजों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) खाते में 160 रुपए भी जमा कराए थे। इसके बाद जालसाजों ने मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर मुनाफा होने का लालच दिया। आरोपियों ने एक्सिस, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) में अलग-अलग छह किस्त में पैसा जमा करा लिया। इसके बाद रात नौ बजे जालसाजों ने बोला कि कंपनी रात नौ बजे के बाद काम नहीं करती है। अगले दिन पीड़िता ने संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि उनका खाता ब्लॉक हो गया है। जिसे अनब्लॉक कराने के लिए एक लाख, 46 हजार रुपए जमा करने होंगे। उन्हें फर्जीवाड़ा का अहसास होते ही उन्होंने सायबर क्राइम (Cyber Crime) को सूचना दे दी। शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 05 मई को जालसाजी का प्रकरण 185/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी का मकान चोरों ने किया साफ 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!