Bhopal News: संदेह के आधार पर क्राइम ब्रांच समेत अन्य जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ, आरोपी के कब्जे से मिले दो मोबाइल नंबर की भी पड़ताल जारी

भोपाल। पश्चिम बंगाल का एक युवक भारी मात्रा में नकली नोट के साथ दबोचा गया है। उसके देश-विरोधी ताकतों से जुड़े होने की संभावनाओं को लेकर क्राइम ब्रांच के अफसर भी पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ फिलहाल भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसे अदालत मेें पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है।
कोलकाता से मिली थी नकली नोट की खेप
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार संदेही को सैफिया कॉलेज (Safia College) मैदान के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम उम्र 28 साल है। वह पश्चिम बंगाल (West Bengal) के वीरभूम जिले का रहने वाला है। आरोपी सैफुल इस्लाम (Saiful Islam) शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित ई-8 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) के सत्यम अपार्टमेंट (Satyam Appartment) में किराए से रहता है। उसने पूछताछ में बताया है कि वह कोलकाता की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसी कंपनी के लिए वह भोपाल में पत्नी के साथ रहते हुए काम करता है। पुलिस को उसकी तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन के अलावा 500-500 रुपए के 280 नकली नोट मिले हैं। उसके पास से बरामद नकली नोट (Fake Note) चार गड्डियों में थे। पुलिस ने बरामद नोट की कीमत एक लाख, 40 हजार रुपए बताई है। नोटों के परीक्षण में एक नंबर की सीरीज के कई नोट मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोट रखने और उसे चलाकर देश की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रकरण 242/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जिला अदालत में पेश किया गया। वहां से पूछताछ के लिए उसे छह दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दस हजार रुपए के नोट चला दिए हैं। वह किन स्थानों पर चलाए गए उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा उसने पूछताछ में बताया है कि उसे नकली नोट की खेप कोलकाता (Kolkata) से मिली थी। पुलिस उस व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा आरोपी जिस कंपनी में काम करता है उसकी मौजूदगी के संबंध में पड़ताल कर रही है। इधर, आरोपी के कब्जे से बरामद दोनों मोबाइल (Mobile) के कॉल डिटेल को निकालने का काम सायबर क्राइम ने शुरु कर दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।