Bhopal News: एक किलोमीटर तक खराब हो चुका है हिस्सा, दर्जनों हादसे तीन साल के भीतर में हुए, जिम्मेदार एजेंसियों को सुध ही नहीं

भोपाल। सीमेंट कंक्रीट की 80 फीट रोड के बिगड़े स्ट्रक्चर के कारण एक युवक काल कवलित हो गया। यह दर्दनाक हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। मरने वाले युवक ने हेलमेट भी पहन रखा था। वह एक कार को ओवरटेक कर रहा था। तभी ऊपर—नीचे हो चुकी सड़क की चपेट में आकर वह गिरा और मौके पर मौत हो गई।
बाइक की मदद से शव की पहचान हुई
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण सड़क हादसा 04 मई की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे नीलबड़ से मुगालिया छाप गांव के बीच हुआ। यहां लगभग 2014 में 80 फीट सीसी रोड बनी है। निर्माण के बाद सड़क का एक हिस्सा उठ गया है। जबकि दूसरी तरफ का हिस्सा धंस गया है। यह समस्या लगभग एक किलोमीटर तक बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों को यह बात मालूम भी है। जिसको लेकर वे कई बार जन प्रतिनिधियों से लेकर संबंधित एजेंसी को सूचित भी कर चुके हैं। अभी तक जितने भी हादसे हुए उसमें कोई मौत नहीं हुई थी। लेकिन, 04 मई को हुए हादसे में युवक की जान चली गई। उसकी टीवीएस बाइक (Bike) की मदद से शव की पहचान हुई। मृतक शिवम विश्वकर्मा पिता रामजी विश्वकर्मा उम्र 24 साल है। वह चूना भट्टी थाना क्षेत्र स्थित कोलार रोड में दुर्गा नगर (Durga Nagar) बस्ती में रहता था। शिवम विश्वकर्मा (Shivam Vishwakarma) ने बी फार्मा का कोर्स किया है।
दंपति भी हादसे की चपेट में आया
रातीबड़ (Ratibarh) पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना के इस मामले में मर्ग 32/26 कायम किया है। मामले की जांच एसआई ओमप्रकाश रघुवंशी (SI Omprakash Raghuvanshi) कर रहे हैं। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिवम विश्वकर्मा एक कार (Car) को ओवरटेक कर रहा था। वह जैसे ही कार से आगे निकला तो रफ्तार में होने के कारण ऊपर—नीचे हो चुकी सड़क पर पहुंचा। वहां उसकी बाइक असंतुलित हुई। बाइक (Bike) एक तरफ तो दूसरी तरफ शिवम विश्वकर्मा फिकाया। उसने हेलमेट भी पहन रखा था जो सड़क पर गिरने के बाद सिर से निकल गया और उसका सिर फट गया। वहीं उसकी बाइक दूसरी तरफ से एक्टिवा सवार दंपति से जाकर टकरा गई। बाइक आड़ी होकर एक्टिवा चला रहे व्यक्ति के पैर से टकराई। जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। जबकि एक मासूम बच्चे को गिरने के कारण सिर में चोट आई। पुलिस को अभी यह परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दंपति को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।