Bhopal News: डंडे और कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डंडों और कुल्हाड़ी से वार करके एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले की यह वारदात भेापाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। जिस युवक को चोट आई है वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए रिश्तेदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बयान देने की स्थिति में नहीं है युवक

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार हमले की यह घटना 3 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। हमले में अंकित अहिरवार (Ankit Ahirwar) बुरी तरह से जख्मी है। आरोपी संजय, आशीष, अमित और उसकी मां हैं। पुलिस ने हल्के अहिरवार (Halke Ahirwar) पिता स्वर्गीय गणेश राम अहिरवार उम्र 38 साल की शिकायत पर 04 मई की सुबह प्रकरण 232/26 दर्ज कर लिया है। वह आशिमा मॉल (Ashima Mall) के पास गणेश नगर (Ganesh Nagar) बस्ती में रहते हैं। आरोपी हमलावर उसी बस्ती में दूसरी सड़क किनारे रहते हैं। पुलिस ने बताया कि हमले में अंकित अहिरवार, एफआईआर दर्ज कराने वाले पीड़ित के साले दीपक अहिरवार (Deepak Ahirwar) समेत कई अन्य हमले में जख्मी है। आरोपियों के पास डंडे और कुल्हाड़ी रखे हुए थे। बवाल की सूचना मिलने पर डायल-112 भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती करा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में मेडिकल रिपोर्ट आने पर जानलेवा हमले की धाराएं बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें:   MP Arms License Fraud Case: दो सप्ताह के भीतर दो बाबू के खिलाफ 112 एफआईआर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!