PMJJBY Scam: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जीवित व्यक्ति को मृत बताकर दो लाख रुपए ऐंठे

Share

PMJJBY Scam: तीन जिलों के नगरीय निकाय के कर्मचारी समेत दर्जनों सीआईडी जांच के घेरे में आए, दो प्रकरण दर्ज

PMJJBY Scam
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश के तीन नगरीय निकाय कार्यालयों की मदद से संचालित फर्जी बीमा पॉलिसी लेकर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने दो प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस का मानना है कि जिलों की जांच का दायरा बढ़ भी सकता है। यह घोटाला ) केंद्र सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को दी गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY Scam) के बंदरबाट से जुड़ा यह मामला है। पुलिस की तरफ से एफआईआर की पुष्टि की गई है। लेकिन, मामले से जुड़े आरोपियों के नाम और उनकी गिरफ्तारी पर चुप्पी साध ली गई है।

सीआईडी को ऐसे मिला सुराग

केंद्र सरकार की तरफ से सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें प्रदेश और केंद्र सरकार के स्तर पर अलग-अलग कमेटियां बनी हैं। यह कमेटियां जारी हुई सिम और म्यूल खातों पर विशेष निगाह रखती हैं। इसी पड़ताल के दौरान राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों में म्यूल खातों से रकम निकलने की जानकारी मिली। लेकिन, यह रकम सरकारी मद का था जो प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) से जुड़ा था। उनकी परीक्षण के बाद इसमें बहुत बड़े घोटाले के सुराग केंद्रीय एजेंसियों को मिले। जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) से कुछ महीना पूर्व केंद्रीय एजेंसियों ने पत्राचार किया था। इस प्रकरण की शुरुआती जांच पहले सायबर फ्रॉड का मानते हुए सायबर क्राइम मुख्यालय से कराई गई। जिसकी भीतरी तहकीकात में सामने आया कि यह सरकारी मद में जारी स्कीम का पैसा है जिसका बंदरबाट किया जा रहा है। इस कारण डीजीपी कैलाश मकवाणा (DGP Kailash Makwana) ने सीआईडी(CID)  को इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब दुकान के सामने मृ​त मिला वृद्ध

सिर्फ तीन जिलों में ढ़ाई करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा उजागर

सीआईडी (CID) ने जांच की तो अधिकांश म्यूल खातों पर एक ही नंबर दर्ज मिले। यह सभी नंबर ग्वालियर, मुरैना और रतलाम जिले के थे। नंबरों और खातों से लिंक खाताधारकों की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उन्हें ढ़ाई करोड़ रुपए से अधिक की रकम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की मद से जारी हुई है। इसके लिए बकायदा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और परिचय पत्र बनाने का खेल चल रहा था। सीआईडी को यकीन है कि यह सुनियोजित तरीके से संगठित गिरोह केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों को अंधेरे में रखकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

एक ई-मेल और एक ही पते

सीआईडी को अधिकांश प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY Scam) में दिए गए ई-मेल और पते एक ही व्यक्ति के मिले हैं। इसके अलावा कई खातों में एक ही मोबाइल नंबर भी है। सीआईडी ने अपनी जांच शुरु की तो पता चला कि जिनके नाम पर यह खाते खोले गए या पते हैं उन्हें इस योजना की जानकारी ही नहीं थी। उनके नाम पर किसी अन्य ने दो लाख रुपए निकालकर हड़प लिए। सबसे चौंका देने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि एक ही पते पर रहने वाले तीन-तीन व्यक्तियों के नाम पर पॉलिसी ली गई। इसके बाद उन्हें एक ही महीने के भीतर में अलग-अलग तारीखों में कागज पर मृत बता दिया गया।

बैंकों की भी संदिग्ध भूमिका

सीआईडी ने इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार के नियम मालूम किए हैं। जिसमें पता चला है कि एक वर्ष के लिए 436 रुपए का भुगतान करने पर पॉलिसी धारक के साथ अनहोनी होने पर दो लाख रुपए का भुगतान किया जाता है। यह रकम डाकघर और ग्रामीण बैंकों के जरिए होना था। सीआईडी को शक है कि इसमें नगरीय निकाय से मृत्यु प्रमाण पत्र बेहद जरुरी होता है। इसलिए जिन भी व्यक्तियों की स्वाभाविक मौत दर्शाई गई है वह अपने स्थान से काफी दूर मृत हुए हैं। लेकिन, अधिकांश मामलों में रकम राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एटीएम से नकदी निकाली गई है। इसके अलावा कुछ म्यूल खातों में बीमा पॉलिसी की रकम ट्रांसफर हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

PMJJBY Scam
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!