Bhopal News: मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया, एसीपी करेंगें मामले की जांच

भोपाल। नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। आत्महत्या से दो दिन पहले उसका पति उसे मायके से मनाकर ले गया था। मामले की जांच भोपाल शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस कर रही है।मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए शाहजहांनाबाद एसीपी की तरफ से मामले की जांच की जाएगी।
पति के साथ दो दिन पहले ही मायके से आई थी
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार आशा सांवले पति लालू सांवले उम्र 24 साल ने खुदकुशी की है। वह बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) में रहती थी और बंगलों में काम करती थी। आशा सांवले (Asha Sawle) का शव 29 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी दो बेटियां भी है। शादी को छह साल हो चुके हैं। पुलिस को पता चला है कि उसका पति लालू सांवले (Lalu Sawale) शराब पीने का आदी है। वह बंगलों से मिलने वाली कमाई छीनकर भी शराब पीता था। जिस कारण घर में कलह होती थी। मृतका के पिता अर्जुन कैथिल (Arjun Kethil) ने बताया है कि खुदकुशी से दो दिन पहले ही वह मायके आ गई थी। जिसे उसका पति मनाकर अपने साथ ले गया था। इधर शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग 16/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।