Bhopal News: चोरी करके जर्सी गाय पांच हजार रुपए में बेची

Share

Bhopal News: खरीदने वाले डेयरी संचालक गिरफ्तार, बेचने वाले दो आरोपियों की तलाश जारी

Bhopal News
गौतम नगर थाना फाइल फोटो

भोपाल। जर्सी गाय चोरी होने का एक रोचक मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने जर्सी गाय चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में जर्सी गाय खरीदने वाले डेयरी संचालक को दबोचा है। उसने बताया कि वह पांच हजार रुपए में दो व्यक्तियों से खरीदी थी। जिनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पांच हजार में खरीदी थी गाय

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जर्सी गाय (Jersey Cow) गुम होने की रिपोर्ट पुलिस ने 26 अप्रैल को दर्ज की थी। वह गाय पड़तला के बाद लीलावती अस्पताल (Leelawati Hospital) के नजदीक शालीमार बिहार कॉलोनी (Shalimar Bihar Colony) में मिली। पुलिस ने विपिन यादव (Vipin Yadav) पिता बाबूलाल यादव उम्र 35 साल को मौके पर बुलाया। वे मंगलवारा (Mangalwara) थाना क्षेत्र स्थित चंद्रशेखर मूर्ति के पास आजाद मार्केट (Ajad Market) में रहते हैं। उन्होंने ही गाय गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाय को पहचानने के बाद धर्मेद्र दुबे पिता शिवशंकर दुबे उम्र 46 साल को हिरासत में लिया। वह डेयरी चलाते हैं और ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस थाने में धर्मेंद्र दुबे (Dharmendra Dubey)  ने बताया कि वे 27 अप्रैल को दूध बांटने करोद से जा रहे थे। तभी वहां पर दो व्यक्ति हनुमान मंदिर के सामने मिले। उसे बिकाऊ बताकर 20 हजार रुपए आरोपियों की तरफ से मांगा गया। सौदा पांच हजार रुपए में तय हुआ तो वे उसे लेकर अपने यहां ले गए। गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 202/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जर्सी गाय बरामद करने के बाद चोरी का माल खरीदने के मामले में डेयरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभी इस मामले में दो व्यक्तियों की तलाश है जिन्होंने गाय बेची थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लाइनमैन या ठेकेदार की बजाय मजदूर पर मुकदमा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!