Bhopal News: अतिक्रमण की शिकायत करने पर महिला से मरपीट

Share

Bhopal News: निगम ने बुलडोजर चलाकर अवैध दीवार गिराई थी, बचाने पहुंचे पीड़ित के बेटे को सिर पर लगी ईंट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अतिक्रमण की शिकायत करने पर एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान बेटा बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके सिर पर ईट मारकर उसे लहुलूहान कर दिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अवैध दीवार को गिराने को लेकर ​था विवाद

हमले में ओम ताम्रकार (Om Tamrakar) जख्मी है। उसका पटेल नगर (Patel nagar) स्थित गायत्री अस्पताल (Gaytri Hospital) में इलाज चल रहा है। घटना अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में 28 अप्रैल की शाम लगभग चार बजे हुई थी। इससे पहले नगर निगम (Nagar Nigam) ने आकर धर्मेंद्र की ईट से सड़क पर बनी अवैध दीवार को गिरा दिया था। धर्मेंद्र पड़ोस में ही रहता है। अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस ने ज्योति ताम्रकार पति राजू ताम्रकार उम्र 50 साल की शिकायत पर प्रकरण 185/26 दर्ज किया है। मारपीट करने का आरोप धर्मेंद्र के अलावा उसकी पत्नी प्रभावती और उसके बेटे ग्वाला पर लगा है। ईट का वार ज्योति ताम्रकार (Jyoti Tamrakar) की पीठ पर भी लगा है। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने का प्रकरण 29 अप्रैल को दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि निगम अमले के आने से पहले ही आरोपी परिवार उन्हें धमका रहा था। उनका कहना था कि यदि उनकी दीवार टूटी तो जिसने शिकायत की है उसको खामियाजा भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने बा​थरुम में की खुदकुशी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!