Bhopal News: ट्रैक्टर से टकराकर मारुति फ्रॉक्स कार सामने से आ रही स्कॉर्पियों से टकराई

Share

Bhopal News: तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी, दो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर का चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भागा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके में हुई। ट्रैक्टर से पहले मारुति फ्रॉक्स कार टकराई। उसका दाहिनी तरफ का अगला टायर फट गया। जिस कारण वह सामने से आ रही स्कॉर्पियों कार के बाएं हिस्से जा टकराई। फ्रॉक्स कार में सवार तीन महिलाएं समेत पांच लोग हादसे में जख्मी है।

लापरवाही से मोड़ रहा था ट्रैक्टर

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 27 अप्रैल की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे गोलखेड़ी गांव के नजदीक हुई थी। ट्रैक्टर (Tractor)  सोनालिका कंपनी का है जिसका नंबर पुलिस ने अभी उजागर नहीं किया है। जिससे फ्रॉक्स कार (Fronx Car) एमपी—04—वायआर—5664 टकराई थी। कार में तीन महिलाएं और दो पुरुष थे। जिन्हें आरोग्य निधि अस्पताल (Arogya Nidhi Hospital) में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर के पीछे स्कार्पियो कार (Scorpio) एमपी—40—बीई—0915 चल रही थी। पुलिस ने स्कार्पियों सवार रविन्द्र रघुवंशी पिता रतन सिंह रघुवंशी उम्र 28 साल की शिकायत पर 27 अप्रैल की शाम प्रकरण दर्ज किया है। वह विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र स्थित छतरी नाका में रहते हैं। रविन्द्र रघुवंशी (Ravindra Raghuvanshi) ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक जनरेटर टो करके ले जा रहा था। उसने सड़क से नीचे उतारा और वह लापरवाही से उसे मोड़ रहा था। तभी फ्रॉक्स कार जो भोपाल से आ रही थी वह उससे टकराई। कार के ड्रायवर वाले हिस्से का टायर फटा। जिस कारण वह असंतुलित होकर उनकी स्कॉर्पियों से टकरा गई। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने प्रकरण 176/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को पीटकर जख्मी किया 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!