Bhopal News: भाई से नाराज नाबालिग बहन फांसी पर झूली

Share

Bhopal News: कूलर के सामने सोने को लेकर भाई के साथ हुआ था विवाद

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। कूलर के सामने सोने को लेकर दो नाबालिग भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी इलाके में हुई थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कूलर के सामने सोने को लेकर हुआ था झगड़ा

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार आशी चौधरी पिता स्वर्गीय भैया लाल चौधरी उम्र 14 साल प्रायवेट स्कूल में पढ़ाई करती थी। वह कोलार कॉलोनी (Kolar Colony) में रहती थी। पिता का निधन होने के कारण मां बूटिक में काम करके परिवार को चला रही थी। आशी चौधरी (Ashi Chaudhry)  का 26 अप्रैल की दोपहर बड़े भाई अरूण चौधरी (Arun Chaudhry) के साथ विवाद हुआ था। दोनों कूलर (Cooler) के सामने सोने को लेकर झगड़ रहे थे। इस दौरान मां काम पर गई थी। कुछ देर बाद भाई कटिंग कराने चला गया। शाम चार बजे वह वापस लौटा तो आशी चौधरी फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदा काटकर भाई बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) ले गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। मामले की जांच एएसआई चंद्रभान सिंह (ASI Chandrabhan Singh) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि नाबालिग छात्रा जरा-जरा विवाद में काफी आक्रोश में आ जाती थी। चूना भट्टी पुलिस ने मर्ग 10/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कंडक्टर को ड्रायवर ने लोहे का रॉड मारकर जख्मी किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!