Bhopal News: चोर से हुआ सामना तो वेंटीलेशन से निकलकर भागा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। किराना कारोबारी के घर में घुसकर चोर ने नकदी और सोने की अंगूठी चोरी कर ली। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसकी भनक कारोबारी को लगी तो वह आहट आने वाली जगह पर पहुंचा। वहां चोर से उसका आमना-सामना हो गया। हालांकि आगे-पीछे की दौड़ में चोर ही भागने में कामयाब रहा।
वेंटीलेशन के रास्ते घुसा चोर
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार शाकिर खान पिता स्वर्गीय रशीद खान उम्र 48 साल गढ़ा मस्जिद के पास खानूगांव में रहते हैं। उनकी घर पर ही किराना दुकान भी है। शाकिर खान (Shaqir Khan) अपने घर में काम करा रहे हैं। जिस कारण उनका वेंटीलेशन खुला रह गया। चोर इसी रास्ते भीतर घुसा। 25—26 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग चार बजे उन्हें कमरे में आहट सुनाई दी। वह उस जगह पर पहुंचे तो एक व्यक्ति वेंटीलेशन के रास्ते निकलकर मेन रोड की तरफ भागा। जिसका उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया। जब वह घर पर वापस लौटे तो उन्हें कमरे की अलमारी में रखे 40 हजार रुपए और सोने की अंगूठी नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में 27 अप्रैल की सुबह चोरी का मामला 216/26 दर्ज कर लिया है। संदेही का पता लगाने पुलिस की तरफ से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।