Bhopal News: जिलाबदर बदमाश को घर लौटते ही दबोचा

Share

Bhopal News: आरोपी को दबोचकर रासुका के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को अपने घर वापस लौटने पर दबोचा। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने की है।उसको एक साल के लिए दो महीना पूर्व ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय की तरफ से जिलाबदर किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

एक साल के लिए किया था जिलाबदर

शााहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी किशन चंडालिया उर्फ चोटी पिता राजेश उर्फ बबलू उम्र 24 साल है। वह मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) में रहता है। उसे पुलिस कमिश्नर ने 16 फरवरी को एक साल के लिए जिलाबदर किया था। इसके बावजूद किशन चंडालिया उर्फ चोटी (Kishan Chandalia @Choti) मदर इंडिया कॉलोनी में रहने वाली दादी रामकली चंडालिया के पास आया हुआ था। यह सूचना मिलने पर उसे दबोचकर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ कई संगीन प्रकरण दर्ज हैं। वह मदर इंडिया कॉलोनी में रंगदारी दिखाकर आतंक फैलाता है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Corona Pandemic Relaxation: 20 महीने बाद कोरोना की सारी बंदिशें हटाई गई
Don`t copy text!