Bhopal GRP News: दो महिलाओं के हैंड बैग ट्रेनों से चोरी

Share

Bhopal GRP News: तेलंगाना और हिसार एक्सप्रेस में हुई वारदातें, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal GRP News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चलती ट्रेनों में यात्रा के दौरान गहरी नींद का फायदा उठाकर दो महिलाओं के हैंड बैग चोर ले गए। जिसके भीतर नकदी, सोने-चांदी और हीरे के जेवरात थे। मामले की जांच भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) कर रही है। दोनों वारदातें एसी कोच के भीतर अंजाम दी गई है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत एक लाख रुपए बताई है।

भोपाल जंक्शन आने से पहले हुआ चोरी

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार नवरतन कुमावत (navratan Kumawat) हिसार एक्सप्रेस (Hisar Express) में सफर कर रहे थे। वे पत्नी नीतू कुमावत (Neetu Kumawat) के साथ ए-3 कोच में सवार थे। भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) आने से पहले हैंड बैग (Hand Bag) गायब था। जिसके भीतर नकदी 19 हजार रुपए, हीरे की रिंग, चांदी की रिंग, इसके अलावा पांच एटीएम कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज रखे थे। दंपति रिंगस स्टेशन से भुसावल की तरफ जाने ट्रेन में सवार हुए थे। इसी तरह चोरी की दूसरी वारदात तैलंगाना एक्सप्रेस (Telangana Express) के बी-1 कोच में हुई। यहां वृद्ध दंपति मथुरा जंक्शन से हैदराबाद के सिकंदराबाद शहर में जाने के लिए ट्रेन (Train) में सवार हुआ था। भोपाल जंक्शन में रोशनी देवी सिंह (Roshni Devi Singh) का पर्स चोरी हो गया। जिसके भीतर पायल ओर मोबाइल रखा था। थाने में उनके 64 वर्षीय पति रवींद्र कुमार (Ravindra Kumar) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वे हैदराबाद में रहते हैं और रिटायर्ड सैन्य अधिकारी हैं। भोपाल जीआरपी को यह दोनों प्रकरणों की केस डायरी दूसरे जीआरपी से ट्रांसफर होकर जांच के लिए मिली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो हजार रूपए के विवाद पर मारपीट 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!