Bhopal Cop News: राजधानी में स्थित शहर के तीसरे थाने को यह प्रमाण पत्र मिलने पर पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई

भोपाल। बेहतर कार्य करने के लिए भेापाल (Bhopal Cop News) शहर के रातीबड़ थाने को आईएसओ (ISO) सर्टिफिकेट मिला है। इस संबंध में 19 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की मौजूदगी में प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पहले शहर में दो अन्य थानों को यह प्रमाण पत्र मिल चुका है।
आईएसओ संस्था की तरफ से मौजूद थे अधिकारी
जानकारी के अनुसार प्रमाण पत्र थाने में बेहतर समन्वय, काम और रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखने पर मिलता है। इससे पहले मिसरोद (Misrod) और महिला थाने (Mahila Thana) को यह प्रमाण पत्र मिल चुका है। इसके अलावा भोपाल देहात में परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाने को यह प्रमाण पत्र मिला है। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस कमिश्नर ने थाने में वृक्षोरोपण भी किया। आयोजन में आईएसओ (ISO) संस्था की तरफ से योगेंद्र द्विवेदी (Yogendra Diwedi) के अलावा भोपाल पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।