Bhopal News: हल्दी रस्म के बीच दो पक्षों में मचा खूनी संग्राम

Share

Bhopal News: दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज, नाबालिग पर जानलेवा हमले का मामला हुआ दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। हल्दी रस्म के बीच नाचने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। इसमें एक पक्ष नाबालिग था। उसने अपने साथियों को बुलाकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। जबकि नाबालिग की तरफ से शामिल एक व्यक्ति को भी चोट आने के कारण पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों के बीच मची भगदड़

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना आचार्य नरेंद्र देव नगर (Acharya Narendra Dev Nagar) में स्थित बिहारी मोहल्ला में हुई थी। पहले पक्ष की तरफ से दाउद अंसारी पिता शाहजहां अंसारी उम्र 29 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह एयरकंडीशनर सुधारने का काम करता है। दाऊद अंसारी (Daud Ansari) 16 अप्रैल की रात अपने दोस्त अरबाज के साथ मोहल्ले में रहने वाले अपने करीबी दोस्त इशरार (Ishrar) की हल्दी रस्म में गया था। वहां रात करीब बारह बजे नाचने को लेकर मोहल्ले में ही रहने वाले एक नाबालिग से कहासुनी हो गई। दाऊद अंसारी और अरबाज ने नाबालिग को बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद उसने अपने साथियों मोहम्मद रिजवान, उस्मान और मुश्ताक को बुलाया। उन्होंने मिलकर दाऊद अंसारी और अरबाज को छुरी मारकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के कारण हल्दी रस्म में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों के बीच जान बचाने भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। हालांकि उससे पहले आरोपी मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 151/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास मामले में आरोपी रिजवान, मुस्ताक को गिरफ्तार कर उनके नाबालिग साथी को अभिरक्षा में ले लिया है। जबकि आरोपी उसमान की पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News : पत्नी की हत्या करने वाला पति दोषी करार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!