Bhopal News: रिटायर्ड प्रिंसीपल और उनके पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी किया

Share

Bhopal News: सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनकर मारने की कोशिश, दूसरे आरोपी ने पिस्टल लहराई, सामान्य धाराओं में मारपीट का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिटायर्ड प्रिंसीपल और उनके पड़ोसी के साथ जमकर मारपीट करते हुए बंदूक और पिस्टल लहराते हुए धमकाया गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस ने सामान्य धाराओं में मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपी ने पिस्टल लहराकर धमकाया

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार इंद्रपाल श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय मायापति श्रीवास्तव उम्र 62 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे कंचन नगर (Kanchan Nagar) के नजदीक दीप कैंपस (Deep Campus) में रहते हैं। इंद्रपाल श्रीवास्तव (Indrapal Shrivastav) रिटायर्ड प्राचार्य हैं। यह वारदात 15 अप्रैल की रात लगभग दस बजे हुई थी। आरोपी वैगन आर कार (Wagon R Car) नंबर एमपी-05-सीए-6260 से जा रहे थे। उनमें से कुछ आरोपी कॉलेज के छात्र थे जो अंबादास सावड़े (Ambadas Sawde) के मकान में किराए से रहते हैं। बेहद लापरवाही से वाहन चलाते हुए वह कॉलोनी से निकलने लगे। जिसका इंद्रपाल श्रीवास्तव के बच्चों ने विरोध कर दिया। इसके बाद कार में सवार चार आरोपी वापस लौटे और वह उनसे अभद्रता करने लगे। यह देखकर इंद्रपाल श्रीवास्तव, उनके पड़ोसी शिवम मिश्रा, उनकी पत्नी प्रिया मिश्रा समेत कई अन्य लोग वहां जमा हो गए। आरोपी नशे की हालत में दिख रहे थे। एक सुरक्षाकर्मी जैसा व्यक्ति दिख रहा था जिसके हाथ में बंदूक थी। उसे छीनकर वह आरोपी मारने का प्रयास करने लगे। इस दौरान दूसरे आरोपी ने पिस्टल (Pistol) लहराकर धमकाया। हाथापाई के दौरान शिवम मिश्रा (Shivam Mishra) और उनकी पत्नी प्रिया मिश्रा (Priya Mishra) को सिर पर चोट आई है। अवधपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में 16—17 अप्रैल की दरमियानी रात प्रकरण 118/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संपत्ति विवाद को लेकर हुई कलह, थाने पहुंचा मामला 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!