Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, मोबाइल कॉल डिटेल की चल रही जांच

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान छात्रा समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया और कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए जांच के लिए मोबाइल को जब्त किया गया है।
बीमारी से परेशान रहती थी
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार मुस्कान अमोले पिता अशोक अमोले उम्र 24 साल रजत विहार कॉलोनी (Rajat Vihar Colony) में किराए से रहती थी। परिवार मूलत: नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। मुस्कान अमोले (Muskan Amole) कॉलेज में पढ़ाई करने के अलावा ऑशिमा मॉल (Ashima Mall) में पार्ट टाइम नौकरी भी करती थी। उसने 14 अप्रैल की शाम लगभग पांच बजे घर पर फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर लिया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर परिजनों के प्राथमिक बयान दर्ज किए। जिसमें पता चला है कि छात्रा को रक्तचाप और मधुमेह रोग था। जिस कारण वह परेशान रहती थी। इधर, कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र स्थित कान्हाकुंज (Kanhakunj) में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। शव की पहचान नरेंद्र पाटिल पिता राजेश पाटिल उम्र 30 साल के रुप में हुई है। नरेंद्र पाटिल (Narendra Patil) कैब चलाने का काम करता था। वह वृद्ध मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसका शव परिवार ने 13—14 अप्रैल की दरमियानी रात फंदे पर लटका पाया था। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजन शोकाकुल होने के कारण अभी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।