Bhopal Kidnapping News: होटल से उठाने भाई-भाभी और दोस्तों के साथ पहुंचा था, आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। रेस्टोरेंट में बैठी एक युवती और उसके दोस्त को किडनैप कर लिया गया। यह सनसनीखेज वारदात भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया। अपहरण करने का आरोप युवती के पूर्व प्रेमी, दोस्त और रिश्तेदारों पर लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कई पेंच भी है। जिसको सुलझाने का काम किया जा रहा है।
युवती और उसके दोस्त के साथ की जमकर मारपीट
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की उम्र 26 साल है जो कि अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र में रहती है। वह एक प्रायवेट कंपनी में नौकरी करती है। उसकी एक दशक पूर्व शुभम कुमार (Shubham Kumar) से गहरी दोस्ती थी। लेकिन, उसकी कुछ हरकतों के चलते उसने दूरियां बना ली। यह बात उसको खटक रही थी। अपहरण करने की वारदात 14 अप्रैल की सुबह हुई। घटना के वक्त युवती केंद्रीय विद्यालय के नजदीक रेस्टोरेंट में दोस्त राहुल के साथ बैठी थी। तभी वहां पर शुभम कुमार, अपने ममेरे भाईयों और भाभी के साथ वहां पहुंचा। सभी मिलकर युवती और उसके दोस्त को जबरिया कार (Car) में बैठाकर ले गए। इसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट करते हुए गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित बरखेड़ा पठानी ले गए। यहां सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इधर, रेस्टोरेंट के सामने हंगामा होने पर पुलिस को खबर दी गई थी। वहां एक मोपेड लावारिस मिली जो पीड़ित युवती की थी। पुलिस ने उससे संपर्क किया तो उसने पहले कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद उसने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गाली-गलौज, बंधक बनाकर, मारपीट करने और धमकाने का प्रकरण 196/26 दर्ज कर लिया। मिसरोद थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दूसरे पक्ष की भी बातें पता चलेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।