Bhopal News: फ्रांस के फोटोग्राफर के बैग में मिला कारतूस का खाली खोखा

Share

Bhopal News: राजा भोज एयरपोर्ट पर चेक इन करते वक्त सुरक्षा बलों ने रोका, पुलिस ने क्लीनचिट दी

Bhopal News
टीसीआई

भोपाल। राजा भोज विमानतल पर एक विदेशी नागरिक के बैग में कारतूस का खाली खोखा मिल गया। जिसके बाद सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने यात्री को रोक लिया और भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस को सूचना दी। हालांकि काफी पड़ताल के बाद पुलिस ने विदेशी नागरिक को क्लीन चिट दे दी।

बैग में मिला कारतूस का खोल

जानकारी के अनुसार यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी। जिसमें पुलिस की तरफ से कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। जिसके बैग (Bag) से यह खोखा बरामद हुआ है वह फोटोग्राफर हैं। फोटोग्राफर (Photographer) का बैग सुरक्षा के लिए उपकरणों से गुजारा गया तो उसें बूलेट दिखाई दी। जिस कारण तुरंत सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। फोटोग्राफर ने अपना परिचय वेलेटाइन के रुप में दिया। वह भारत में धार्मिक स्थलों और पर्यावरण से संबंधित तस्वीर खींचने के लिए आया था। पुलिस ने बैग खोला तो उसमें चली हुई कारतूस का खोल बरामद हुआ। हालांकि इस कवायद में दो घंटे बीतने के कारण उसकी फ्लाईट छूट गई। इसके बाद विमानन प्रबंधन ने असुविधा पर खेद जताते हुए फ्रांस (French) के नागरिक को दूसरी फ्लाईट से भेजा। इधर, गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस का कहना था कि खाली खोखे में कोई अपराध नहीं बनता है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: भाभी ने सिर पर हथौड़ी मारकर की थी हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!