MP Cop Gossip: गांजा तस्कर को छोड़ने पर नजीराबाद थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंड

Share

MP Cop Gossip: हवालात से फरार हुए बदमाशों को दबोचने के दौरान पकड़े गए थे तस्कर, एसपी ने एसडीओपी की जांच के बाद लिया निर्णय

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नजीराबाद थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुण शर्मा सस्पेंड कर दिए गए। उन्होंने हवालात से फरार हुए बदमाश की तलाश के दौरान पकड़े गए दो गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई (MP Cop Gossip) करने की बजाय छोड़ दिया था। इस मामले में सिपाही पर भी गाज गिरी है।

दोनों के पास ढ़ाई सौ ग्राम गांजा मिला था

यह निर्णय भोपाल देहात एसपी रामशरण प्रजापति ने लिया। उन्होंने बैरसिया एसडीओपी को जांच सौंपी थी। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को इकबाल और जावेद काला नाम के दो व्यक्तियों को दबोचा था। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनसे पूछताछ होती उससे पहले वह भाग गए थे। हालांकि कुछ घंटों बाद इकबाल को दबोच लिया गया था। इस लापरवाही के मामले में उसी दिन संतरी आरक्षक रमेश चतुर्वेदी (Ramesh Chaturvedi) को सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले में फरार दूसरे आरोपी जावेद इकबाल (Javed Iqbal) को 01 अप्रैल को दबोचा गया। उसको दबोचने से पहले अरुण शर्मा (SI Arun Sharma) और सिपाही मनोज धाकड़ (Constable Manoj Dhakad) ने गांजे के साथ जितेंद्र यादव (Jitendra Yadav) और सीताराम उर्फ राधे जाटव (Seetaram@Radhe Jatav) को दबोचा था। दोनों के पास ढ़ाई सौ ग्राम गांजा (Ganja) मिला था। लेकिन, कार्रवाई करने की बजाय उन्हें छोड़ दिया गया था। यह बात एसपी को पता चली तो जांच बैठी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: बारहवीं पास ने उड़ा रखी थी एडिशनल पुलिस कमिश्नर की नींद

इन्हें बनाया थाना प्रभारी

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने 01 अप्रैल को सख्ती दिखाते हुए एसआई अरुण शर्मा और आरक्षक मनोज धाकड़ को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर दुर्जन सिंह बरकडे (TI Durjan Singh Barkade) को थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले भोपाल देहात एसपी ने ही गुनगा (Gunga) थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर (TI Krishna Thakur) को भी हटाया था। यह कदम एक जुए के अड्डे पर की गई कार्रवाई के बाद की गई थी। एसपी ने कृष्णा ठाकुर के स्थान पर ईटखेड़ी (Ithkhedi) में तैनात एसआई रिंकू जाटव (SI Rinku Jatav) को प्रभारी बनाया है। रिंकू जाटव इससे पहले सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाने में भी तैनात रह चुके हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!