Bhopal News: समिति अध्यक्ष समेत तीन लोगों को पुलिस ने रखरखाव न करने को लेकर जिम्मेदार ठहराया

भोपाल। चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यह घटना लगभग एक महीना पूर्व भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसकी जांच के बाद लिफ्ट के रखरखाव को लेकर सोसायटी के अध्यक्ष समेत तीन व्यक्तियों को जिम्मेदार पुलिस ने माना है।
दाहिने पैर की एड़ी टूट गई
जानकारी के अनुसार यह घटना 28 फरवरी की सुबह लगभग पौने दस बजे हुई थी। हादसे में अनुज पथरौल पिता अशोक कुमार पथरौल उम्र 24 साल जख्मी हो गए थे। वह चिनार ड्रीम सिटी (Chinar Dream City) में आई ब्लॉक में किराए से रहते हैं। अनुज पथरौल (Anuj Pathraul) मंडीदीप में स्थित डीईसीजी फ्रानो प्रायवेट लिमिटेड कंपनी (DECG Frano Private Limited) में मार्केटिंग का काम करते हैं। वह मूलत- विदिशा (Vidisha) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना वाले दिन वह अपने दोस्त प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) के साथ थे। वह छठवीं मंजिल से भूतल पर जाने के लिए लिफ्ट (Lift) में सवार हुए थे। लेकिन, लिफ्ट तेज रफ्तार के साथ जमीन पर जाने लगी। दोनों ने लिफ्ट को रोकने के लिए आपातकाल का बटन भी दबाया था। इसके बावजूद लिफ्ट सीधे जमीन पर आकर गिरी थी। हादसे में अनुज पथरौल का दाहिना पैर की एड़ी टूट गई थी। उनका मिसरोद स्थित नोबल अस्पताल (Noble Hospital) में इलाज भी चला था। पुलिस ने मामले की जांच की और लिफ्ट निर्माणा कंपनी के संबंध में तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई। जिसमें पता चला कि लिफ्ट का रखरखाव प्रकाश विश्वकर्मा (Prakash Vishwakarma) के पास था। उन्होंने कुछ दिनों पूर्व उसको बनाने के लिए कंपनी से संपर्क किया था। जिसके कर्मचारी नीरज पवार (Neeraj Pawar) ने आकर सुधारने की बजाय तकनीकी चूक कर दी थी। जिस कारण लिफ्ट नीचे आकर गिर गई थी। इस मामले में सोसायटी के अध्यक्ष जयपाल शर्मा (Jaipal Sharma) को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस ने लिफ्ट के रखरखाव के चलते हुई लापरवाही के हादसे में दुर्घटना होने का 142/26 प्रकरण 28 मार्च को दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।