Bhopal News: घर पर इंजेक्शन और उसकी सीरिंज जब्त, नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। मेल नर्स ने एनेस्थीसिया का भारी मात्रा इंजेक्शन के जरिए शरीर में प्रवेश कराकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि जांच के दौरान कमरे से इंजेक्शन और सीरिंज को जब्त किया गया है।
एनेस्थीस्यिा का इंजेक्शन मिला
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार दुर्गेश अहिरवार पिता मोहर सिंह अहिरवार उम्र 26 साल भानपुर स्थित पटेल नगर (Patel Nagar) में रहता था। वह एक प्रायवेट कॉलेज से फार्मेसी का कोर्स कर रहा था। इसके अलावा वह नर्सिग होम में मेल नर्स था। दुर्गेश अहिरवार (Durgesh Ahirwar) यहां किराए से अपने भाई पवन सिंह अहिरवार (Pawan Singh Ahirwar) और फुफेरे भाई राहुल अहिरवार (Rahul Ahirwar) के साथ रहता था। परिवार मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के कुरवाई तहसील का रहने वाला है। 26 मार्च की सुबह भाई परीक्षा देने जाने वाला था। दुर्गेश अहिरवार को हिलाकर उठाना चाहा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इस कारण वह उसे अपने फुफेरे भाई के साथ हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे चेक किया तो मौत हो चुकी थी। छोला मंदिर पुलिस को मौत होने की सूचना मिली। जिसके बाद घटना स्थल पर जाकर पुलिस ने परीक्षण किया। वहां पुलिस को सीरिंज के अलावा एनेस्थीस्यिा (Anesthesia) का इंजेक्शन मिला। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कॉलेज और नर्सिंग होम में जिनके साथ वह रहता था उनसे पूछताछ की जाएगी। जिससे आत्महत्या की वजह के बारे में पता चल सके।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।