Bhopal News: नाले के भीतर मिली महिला की लाश

Share

Bhopal News: पीएम रिपोर्ट पर टिकी हुई है आगे की जांच, पहचान होना बाकी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। नाले के भीतर एक महिला की लाश मिली है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस कर रही है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। इसलिए पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार हैं।

नशे में गिरने की संभावना जताई

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार महिला का शव हमीदिया रोड (Hamidia Road) स्थित समानांतर सड़क पर नाले के भीतर 25 मार्च की दोपहर मिला था। महिला की उम्र 50-55 साल के बीच हैं। थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया (TI Awadhesh Singh Bhadoriya) ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला को लोगों ने शराब पीकर यहां-वहां टहलते हुए कई बार देखा हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि वह नशे की हालत में नाले के भीतर गिर गई है। जिस कारण उसे चोट लगने के कारण मौत हुई है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की ठोस वजह सामने आ सकेगी। पुलिस ने फिलहाल शव को गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेज दिया है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने मर्ग 13/26 कायम कर लिया है। महिला के हुलिए के संबंध में आस-पास थानों को भी सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!