Bhopal News: एम्स डायरेक्टर के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन

Share

Bhopal News: कौटिल्य भवन में दी थी इफ्तार पार्टी, अस्पताल के इस्लामीकरण का लगाया आरोप

Bhopal News
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बजरंग दल के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। यह विरोध पिछले दिनों आयोजित इफ्तार पार्टी (Bhopal News)  के खिलाफ किया गया था। जिसमें बजरंग दल का कहना है कि अस्पताल के इस्लामीकरण का हम विरोध करेंगें। अस्पताल में इस तरह के आयोजन से गरिमा धूमिल होती है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो

जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन महर्षि अरविंद प्रखंड (Maharishi Arvind Block) की तरफ से आयोजित किया गया था। प्रखंड मंत्री अखिलेश उपाध्याय (Akhilesh Upadhyay) ने बताया कि आयोजन के कुछ वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। इससे साफ है कि अस्पताल में इस्लामीकरण किया जा रहा है। इस संबंध में एम्स (AIIMS) डायरेक्टर को चेतावनी स्वरूप प्रदर्शन करके बता दिया है कि यदि निकट भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में रोक नहीं लगाई गई तो बजरंग दल (Bajrang Dal) 24 मार्च के दिन अस्पताल परिसर में रामचरित मानस का पाठ करेगा। यदि इफ्तार पार्टी आयोजित हो सकती है तो फिर रामचरित मानस भी कोई अवैध आयोजन नहीं होना चाहिए। इसके अलावा 24 मार्च के ही दिन भंडारा भी किया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला डेंटिस्ट के साथ बलात्कार
Don`t copy text!