Bhopal News: राजधानी में गोलियां चलाकर सनसनी फैलाने वाले मामले में दो अन्य संदेहियों की भूमिका आई सामने

Share

Bhopal News: चार आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी, हथियार और वाहन बरामद करना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के भीतर और दो अन्य स्थानों पर गोलियां चलाकर सनसनी फैलाने वाले गिरफ्तार चार आरोपियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर में दो अन्य आरोपियों के नाम को भी जोड़ने की तैयारियां पूरी कर ली है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी पहले से फरार चल रहे हैं।

बाइक की भी हो रही तलाश

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों गुड्डू स्टेशन, शाहवर उर्फ टैंकर, शादाब कुरैशी उर्फ गेट के अलावा साजेब उर्फ गेट (Sazeb@Gat) से पूछताछ की जा रही है। जिस दिन वारदात को अंजाम दिया गया उस दिन साजेब उर्फ गेट बाइक (Bike) चला रहा था। यह बाइक पुलिस को अभी बरामद करना है। इस संबंध में साजेब का कहना है कि वह शादाब कुरैशी (Shadab Qureshi@Gat) को उसने दे दी थी। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियारों को लेकर हुई पूछताछ में शादाब कुरैशी उर्फ गेट ने कुछ जगह बताई है। पुलिस की टीम 21 मार्च को उन स्थानों पर ले जाकर हथियार बरामद करने की कार्रवाई करेगी। इधर, पूछताछ में आकाश राजपूत उर्फ दऊआ (Akash Rajput@Daua) और युसूफ उर्फ कौआ (Yusuf@Kaua) का भी नाम सामने आया है। इन दोनों संदेहियों के खिलाफ सुराग जुटाने का काम भी जारी है। यदि सबूत मिला तो दोनों के खिलाफ वारदात में शामिल होकर संरक्षण देने का आरोपी बनाया जाएगा। दरअसल, आकाश राजपूत उर्फ दऊआ की थार (Thar) के जरिए शादाब कुरैशी उर्फ गेट फरार हुआ था। वह आकाश के जलगांव स्थित ससुराल में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे लगा था। इसके अलावा पुलिस को शादाब कुरैशी के भाई अनस और अल्लू परवेज (Allu Parvez) की भी तलाश है। इन दोनों के नाम एफआईआर में पहले से दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार ने ऑटो को टक्कर मारी 

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार इमरान पिता लल्लू रईस उम्र 19 साल एयर कंडीशनर सुधारने का काम करते हैं। वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित शंकर गार्डन (Shankar Garden)  में रहते हैं। उसके पिता लल्लू रईस (Lallu Rais) के खिलाफ भी थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं। वारदात 14 मार्च की सुबह लगभग पांच बजे अंजाम दी गई थी। आरोपियों ने इमरान को पहले घर के पास चौराहे पर गोलियां मारी थी। वह भागते हुए घर पहुंचा तो वहां भी कई गोलियां मारी गई। जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज कराने के लिए पिता लल्लू रईस के साथ पहुंचाया गया। यहां हमीदिया अस्पताल परिसर में पीछे से शादाब कुरैशी अपने साथियों के साथ पहुंच गया। यहां भी कई गोलियां मारी गई। लल्लू रईस और शादाब कुरैशी के बीच जुए का अड्डा चलाने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। जिसमें लल्लू रईस की तरफ से शादाब कुरैशी के ठिकानों की मुखबिरी की जा रही थी। इसके अलावा उसके बेटे इमरान ने शादाब कुरैशी के रिश्तेदार पर हमला भी किया था। जिस कारण यह रंजिश खुलेआम सड़क पर खूनी संग्राम में तब्दील हो गई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: आर्किटेक्ट के मकान पर चोरों का धावा
Don`t copy text!